जिला प्रशासन द्वारा 105254 लीटर दूध, 1084 किलो पनीर, 10525 किलो दही, 16248 लीटर लस्सी, 343 किलो खीर, 6475 क्विंटल सब्जियों और फलों को घरों तक उपलब्ध
जालंधर 06 मई - कोरोना वायरस को फैलने से रोकनो के लिए लगाए गए कर्फ़्यू दौरान लोगों के घरों तक ज़रूरी चीजें मुहैया करवाने की कड़ी के तौर पर आज जिला प्रशासन की तरफ से 105254 लीटर दूध और 6475 क्विंटल फल और सब्जियां लोगों के घरों तक उपलब्ध करवाई गई।
डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा की देख रेख में मिल्क फेड, मंडी बोर्ड और खुराक और सिविल सप्लाई विभाग की अलग अलग विभागों की टीमों ने शहर के हर क्षेत्रों में जरूरी समानों की सप्लाई को विश्वसनीय बनाया जा रहा है।
मैनेजर मिल्कफैड श्री रुपिन्दर सिंह सेखों के नेतृत्व में वेरका की टीमों द्वारा जिले के अधिक से अधिक घरों में दूध की सप्लाई को विश्वसनीय बनाया जा रहा है। प्राप्त विवरनों के अनुसार वेरका अधिकारत डीलरों की तरफ से 105254 लीटर दूध, 1084 किलो पनीर, 10525 किलो दही, 16248 लीटर लस्सी और 343 किलो खीर उपलब्ध करवाई गई।
इस तरह जिला मंडी अधिकारी जालंधर दविन्दर सिंह के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 6475 क्विंटल फल और सब्जियां लोगों के घरों तक पहुँचाने को विश्वसनीय बनाईं गई जिससे लोगों को किसी तरह की कोई मुश्किल पेश ना आए।
इसी तरह जिला खुराक और सप्लाई कंट्रोलर नरिन्दर सिंह ने भी अलग -अलग टीमों के द्वारा किराना और अन्य जरूरी सामान लोगों के घरों तक उपलब्ध करवाई गई।
डिप्टी कमिश्नर श्री वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि लोगों को जरूरी सामान की प्राप्ति के लिए कोई मुश्किल पेश न आये इसके लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है
.jpg)








.jpg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
